सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ बुधवार को लंदन में अपने गोद भराई रस्म में भाग लेते देखा गया। बेबी शॉवर में आनंद आहूजा, रिया कपूर और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। बेहद भव्य तरीके का ये आयोजन था। जिसमें चुनिंदा मेहमान थे। इस पार्टी की मेजबानी सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने की।
गोद भराई घर के बगीचे में अनुकूलित मेन्यू के साथ हर गेस्ट के लिए गिफ्ट्स की व्यवस्था की हुई थी। हाथ से पेंट की गई मेज़पोश पर सोनम का नाम भी लिखा हुआ था। सोनम कपूर की बहन रिया ने पार्टी की कुछ झलकियां शेयर करते हुए कहा, “इतनी खूबसूरत गोद भराई।”
जहां एक्ट्रेस पिंक मंकी ड्रेस में सोनम कपूर नजर आ रही हैं। इस दौरान खूबसूरत अरेंजमेंट के अलावा ब्रिटिश पाकिस्तानी लियो कल्याण ने भी पार्टी में परफॉर्म किया। कल्याण को मसकली गाने पर परफॉर्म करते हुए देखा गया।
सोनम कपूर की गोद भराई की रस्म फूलों में लिपटी हुई थी। लोगों की आंखें जिधर भी गईं, फूल ही फूल नजर आए। सोनम की गोद भराई की एक के बाद एक तस्वीरें रिया कपूर ने खुद शेयर की हैं। जिसे देख एक्ट्रेस के फैन्स काफी खुश हैं।
तो कुछ ही दिनों में मां बन जाएंगी सोनम कपूर। इस वक्त बॉलीवुड एक्ट्रेस पति आनंद आहूजा के साथ बहुत सारा समय बिता रही हैं। सोनम हाल ही में इटली से बेबीमून लेकर लौटी हैं। बेबीमून के बाद इस बार सोनम की गोद भराई का आयोजन किया गया है। उम्मीद है कि सोनम और आनंद इस साल अगस्त में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे।