मैं कहूं अगर कि ये वीडियो गर…आपने देखा तो आप खुश हो जाएंगे! तो ये गलत नहीं होगा। जी हां, सड़कें जरूर विदेशी हैं, लेकिन दिल हिंदुस्तानी है, लड़का हिंदुस्तानी है। नाम है जैनिल, जानने के लिए नाम ही काफी है। लोग इनकी लचक, अदाओं और नजाकत के दीवाने हैं।
हों भी क्यों ना, मुंबई का कोरियोग्राफर जो इन दिनों सोशल मीडिया की हार्टबीट बना हुआ है। जानते हैं कैसे? जैनिल हैं ही ऐसे। उनकी मुहिम हो या फिर उनका डांस उनकी कर्मठता को समर्पित है। Men In Skirt देखकर कुछ तो लोग कहेंगे।
लेकिन अपने आत्मविश्वास के आगे और लोगों की परवाह किये बगैर जैनिल आज सबका दिल जीत रहे हैं। न्यूयॉर्क की सड़कों पर थिरकते जैनिल के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। इनके वायरल वीडियो जने यूजर्स का दिल जीत लिया है।
हम आपको जैनिल मेहता के फिल्म पुष्पा के गाने ‘सामी-सामी’ पर डांस का वीडियो दिखा रहे हैं। फिल्म के हिट गाने को सुनिधि चौहान ने गाया है। इस पर लोग तेजी से इंस्टाग्राम रील भी बना रहे हैं। लेकिन इस गाने पर जो डांस जैनिल मेहता ने किया है ना कमाल है!
ब्रुकलिन में DUMBO यानि डाउन अंडर मैनहट्टन ब्रिज ओवरपास में एक शर्ट, अपनी कमर के चारों ओर एक पीले रंग का दुपट्टा और एक सुंदर या घाघरा या स्कर्ट पहने हुए डांस किया। ये डांस मंत्रमुग्ध करने वाला था।