आईपीएल के बेस्ट फिनिशर और क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा फैसला किया है। उन्होंने IPL को लेकर ये फैसला आज दुनिया का सामने रखा। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी आज छोड़ दी और रवींद्र जडेजा को अपनी उपाधि से अलंकृत कर दिया। महेंद्र सिंह धोनी ने CSK के कप्तान पद से इस्तीफा देकर रवींद्र जडेजा को कप्तान नियुक्ति किया है। जिसके बाद से ये माना जा रहा है कि कप्तान धोनी के करियर का अंत हो गया है।
IPL में ये बड़ा फेरबदल माना जा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ना और अपनी जगह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को कमान सौंपना बड़ा इशारा कर रहा है। धोनी के इस फैसले से उनके फैंस भी काफी निराश हुए हैं। सीजन2022 के शुरू होने में महज दो दिन का समय बाकी है, लेकिन उससे पहले महेंद्र सिंह धोनी का ये फैसला चौंकाने वाला है। खबर है कि धोनी ने खुद से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया।
एक रिपोर्ट के मुताबिक “2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे जडेजा सीएसके का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे। धोनी इस सीजन और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए इसकी जानकारी दी। धोनी खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ जुड़े रहेंगे।
📑 Official Statement 📑#WhistlePodu #Yellove 💛🦁 @msdhoni @imjadeja
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 24, 2022
बता दें कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले जडेजा चेन्नई द्वारा रिटेन किए सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें चेन्नई ने 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। जबकि एमएस धोनी को टीम ने 12 करोड़ रुपये चुकाए थे। गौरतलब है कि 2008 से एमएस धोनी CSK के कप्तान रहे हैं। अब 26 मार्च से आईपीएल 2022 (IPL 2022) की शुरुआत हो रही है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट का समापन 29 मई को होगा। इसके साथ ही इस सीजन में दो नई टीमों की भी एंट्री हुई है, जिससे इस बार काफी रोमांच देखने को मिलेगा क्योंकि इस बार 8 की बजाए 10 टीमें आईपीएल (IPL) में खेलते हुए नजर आएंगी।