उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का बोर्ड का रिजल्ट 18 जून को जारी हो चुका है। ऐसे में अब प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज मेधावी छात्रों से मुलाक़ात की। ये मुलाकात उनके सरकारी आवास पर हुई थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘मेधावी विद्यार्थी संवाद 2022’ के दौरान यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 में टॉप-10 छात्रों से मुलाकात की।
सीएम योगी ने बच्चों को सफलता का मूल मंत्र देते हुए कहा कि सफलतम व्यक्ति वो होता है, जो छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर, कहीं पर कोई गलती हो रही है तो उसका परिमार्जन समय पर कर देता है।
सफलतम व्यक्ति वह होता है, जो छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर, कहीं पर कोई गलती हो रही है तो उसका परिमार्जन समय पर कर देता है… pic.twitter.com/9reiEdC6hk
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 22, 2022
इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार की योजना ‘अभ्युदय कोचिंग’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस कोचिंग को वो संचालित कर रहे हैं जो खुद उस परीक्षा में पारंगत हो चुके हैं।
राज्य सरकार ने 'अभ्युदय कोचिंग' प्रारंभ की है… pic.twitter.com/y1wVSKXc0q
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 22, 2022
उन्होंने बताया कि वर्चुअली ये कोचिंग है। जो कि केंद्र सेवा या राज्य सेवाओं के लिए ये कोचिंग है। इस कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और माध्यमिक शिक्षा विभाग का मंत्री गुलाबो देवी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले एक कर मेधावी छात्र-छात्राओं से बातचीत की। उनसे अपने जीवन में संयम और नियम को बनाये रखने की अपील की है।
जीवन में नियम और संयम रहेगा तो व्यक्ति स्वस्थ रहेगा… pic.twitter.com/AUtag97SZB
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 22, 2022
सीएम योगी ने बच्चों से सब्जेक्ट और उनके अग्रिम करियर के बारे में पूछा। इसके अलावा उन्होंने छात्रों के अभिभावक और शिक्षकों से भी मुलाकात की। उन्होंने अभिभावकों से घर में पढ़ाई का माहौल बनाने की अपील की साथ ही सभी छात्रों से कहा कि वो लाइब्रेरी जरूर जाएं।
इसी के साथ CM योगी ने बच्चों को समाचार पत्रों, खबरों से बाखबर रहने को भी कहा। उन्होंने कहा कि खबरों को जरूर पढ़ना चाहिए। उन्होंने भविष्य की चुनौतियों को लेकर भी बच्चों से बात की, कहा कि जीवन में कभी चुनौतियों से नहीं घबराना चाहिए, उनका डटकर सामना करना चाहिए।