अथिया शेट्टी और केएल राहुल जल्द शादी कर सकते हैं। खबरों की माने तो ये कपल इंडियन विंटर वेडिंग कर सकता है। अथिया शेट्टी और केएल राहुल लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल अपने प्यार के बंधन को और मजबूत बनाने की कोशिश में हैं। ये कपल लंबे समय से रिलेशनशिप में है। खबरों की मानें तो अथिया और केएल राहुल जल्द ही शादी कर सकते हैं। अथिया शेट्टी, जिन्होंने 2015 में “हीरो” में सूरज पंचोली के साथ अपनी शुरुआत की और उसके बाद दो फिल्में कीं। तो वहीं, केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान और भारत की राष्ट्रीय टीम के उप-कप्तान हैं।
फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर, रणबीर और आलिया की शादी के बाद, अब खबरें हैं कि इसी साल हमें एक और ‘बिग बॉलीवुड वेडिंग’ देखने को मिलेगी। सुनील और माना शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल 2022 की ‘विंटर’ शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं! केएल राहुल और अभिनेत्री अथिया शेट्टी इस साल एक “विंटर वेडिंग” में शादी करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स में आगे खुलासा हुआ कि दोनों के परिवार ने पहले से ही उनकी शादी के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
अथिया शेट्टी-केएल राहुल कब परिणय सूत्र में बंधेंगे?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल साउथ इंडियन वेडिंग कर रहे हैं। शेट्टी परिवार के एक करीबी सूत्र ने प्रकाशन को बताया कि शादी की तैयारी शुरू हो चुकी है। दोनों के पेरेंट्स अथिया और केएल राहुल को बहुत पसंद करते हैं। खबरें ये भी हैं कि 2022 खत्म होने से पहले दोनों की शादी हो सकती है। दरअसल, सुनील शेट्टी एक दक्षिण भारतीय हैं, जिनका जन्म मुल्की में मंगलोरियन तुलु भाषी परिवार में हुआ है। केएल राहुल भी मैंगलोर से हैं। इसलिए, दंपति कथित तौर पर एक दक्षिण भारतीय शादी समारोह करेंगे।