पालतू डॉगी का बर्थडे था। ये बेहद प्यारा वीडियो कर्नाटक का है। जहां अपने पेट डॉगी Krish का जन्मदिन बेहद शानदार तरीके से मनाया गया। बर्थ डे सेलिब्रेशन के दौरान लोगों का जो उत्साह था, वो देखते ही बन रहा था।
जोशो-खरोश से लबरेज लोगों ने इस मौके पर 100 किलो का केक काटा। ये पूरा वाक्या कर्नाटक के तुकानाट्टी (Tukkanatti) का है।
यहां के रहने वाले शिवाप्पा मराडी (Shivappa Maradi) के पालतू कुत्ते का जन्मदिन था। इस प्यारे से कुत्ते का नाम क्रिश है। बर्थडे कैप पहनकर ये डॉगी बहुत प्यारा लग रहा था। इस बर्थडे पार्टी के बाद लोगों को बकायदा दावत दी गई।