पुलिस के मुताबिक, बुधवार को हुई इस घटना का एक वीडियो छात्रों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। उत्तरी दिल्ली के रूप नगर का ये पूरा मामला है। जहां इलाके में कथित तौर पर एक स्कूल के बाहर एक 13 वर्षीय छात्रा को उसके पांच सीनियर्स ने घसीटकर पीटा। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को हुई इस घटना का एक वीडियो छात्रों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।
इस कथित वीडियो में, लड़की को अपने बालों से घसीटते और पांच लड़कियों द्वारा पिटाई करते देखा जा सकता है। कुछ देर बाद एक पुरुष और एक बुजुर्ग महिला पीड़िता के बचाव में आते हैं और आरोपी लड़कियों को रोकते हैं। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि बुधवार को मलकागंज निवासी शिकायतकर्ता अल्लामुद्दीन अपनी बेटी के साथ रूपनगर थाने पहुंचे और आरोप लगाया कि दिन में कुछ स्कूली छात्राओं का उनकी बेटी के साथ झगड़ा हो गया था।
उस समय उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी और एचआर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया। बाद में, उन्होंने पाया कि कथित लड़कियों ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया था। “लड़की ने इस संबंध में एक लिखित शिकायत की थी। जिसमें उसने पांच लड़कियों (सभी किशोरों) द्वारा पिटाई का आरोप लगाया था।
पीड़ित ने पहचान करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि ये सभी उसके स्कूल में 10 वीं कक्षा में पढ़ रही हैं। मामले को लेकर डीसीपी ने कहा कि लड़की की चिकित्सकीय जांच की गई है। प्रावधानों के अनुसार किशोर न्याय अधिनियम, एक डीडी प्रविष्टि दर्ज की गई और किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष एक पुलिस जांच रिपोर्ट दायर की जाएगी।